Child Bites Cobra: बिहार (Bihar) के पश्चिमी चंपारण जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक साल के बच्चे ने कोबरा सांप (Cobra) को काट लिया। इससे कोबरा सांप की मौत हो गई, जबकि बच्चे को कुछ नहीं हुआ। दरअसल, जिले के मझौलिया प्रखंड स्थित मोहच्छी बनकटवा गांव में शुक्रवार दोपहर 1 साल का गोविंदा अपने घर में खेल रहा था। इसी दौरान गोविंदा की नजर एक सांप पर पड़ी। उसने खिलौना समझकर सांप को उठा लिया। बाद में उसे दांत से काट दिया। बच्चे ने जैसे ही सांप को दांत से काटा, सांप की तुरंत मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के हाथपांव फूल गए। वह गोविंदा को लेकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे। बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


