Bihar : ये ग्रीन योद्धा…बंजर जमीन पर लगाए 62 हजार पौधे, 5 साल में उगा दिया जंगल

जहां सभी उम्मीदें छोड़ देते हैं, यदि वहां कोई उम्मीदें बोए…सींचे तो चमत्कार होता है। ऐसा ही जीवंत चमत्कार एमपी के कटनी वन परिक्षेत्र की कन्हवारा बीट में हुआ। वन रक्षक सुजीत यादव की जुनून भरी पहल ने बंजर और पथरीली जमीन को हरियाली की चादर में लपेट दिया। बिहार निवासी 34 वर्षीय सुजीत ने 2019-20 में पौधरोपण शुरू किया। 125 हेक्टेयर जमीन पर 62,500 हजार पौधे लगाए। 5 साल तक देखभाल की। मेहनत रंग लाई और 5 साल में ही यहां 83 हजार पौधों का जंगल खड़ा हो गया। इन पर पक्षी चहचहा रहे हैं। क्षेत्र में अब तापमान में गिरावट हुई है। बारिश के भी सुधार हुआ है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *