मेंटल हेल्थ और फिटनेस सुधारने के लिए ये ट्यूनीशियाई स्टार अब कुछ दिन टेनिस से रहेंगी दूर

Tunisian star Ons Jabeur: मेंटल हेल्थ और फिटनेस समस्याओं से जूझ रहीं ट्यूनिशिया की स्टार टेनिस खिलाड़ी ओंस जेब्योर ने कुछ दिन खेल से दूर रहने का फैसला किया है। जेब्योर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी। 2022 में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी रैंकिंग पर पहुंची ट्यूनीशियाई खिलाड़ी पिछले कुछ समय से खराब फाॅर्म से जूझ रही हैं। हाल में संपन्न साल के तीसरे ग्रैंड स्लेम विंबलडन में भी वे पहले ही दौर में रिटायर हो गई थीं। खराब प्रदर्शन के कारण वे डब्ल्यूटीए रैंकिंग में खिसककर 71वें नंबर पर पहुंच गई हैं। ऐसे में उन्होंने अब कुछ दिन अपने परिवार और खुद को समय देने का फैसला किया है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *