बिहार के पूर्णिया में 5 लोगों को सोची-समझी साजिश के तहत जिंदा जलाकर मारा, बस्ती से फरार हुए सारे पुरुष

बिहार के पूर्णिया में एक ही परिवार के पांच लोगों को पहले बेरहमी से पीटा गया और उसके बाद पेट्रोल छिड़क कर सबको जिंदा जला दिया गया. हत्या के बाद शवों को ट्रैक्टर में लादकर मृतकों के घर से दूर बहियार में जाकर ठिकाने लगा दिया गया. घटना पूर्णिया पूर्व प्रखंड की रजीगंज पंचायत के टेटगामा आदिवासी टोला की है. डायन के शक में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. घटना के बाद से इस बस्ती के सभी पुरुष घर छोड़कर फरार हैं. हत्या के पीछे सोची-समझी साजिश लग रही है.

सोची-समझी साजिश थी अंधविश्वास में पांच लोगों की हत्या

पूर्णिया के टेटगामा आदिवासी टोला की यह घटना रविवार रात की है. पांच लोगों की हत्या की इस घटना से पूरा कोसी-सीमांचल क्षेत्र सिहर गया. अंधविश्वास से पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया गया. यह घटना एक सोची-समझी साजिश के तहत की गयी. इस बस्ती में तीन बच्चों की मौत हुई थी. जिसके बाद इस परिवार को पूरी तरह खत्म करने की प्लानिंग गांव के लोगों ने तैयार कर ली थी.

ALSO READ: पेट्रोल छिड़क कर मकई की पराली में जिंदा फेंका, बिहार के पूर्णिया में मां-बेटा-बहू और पोते ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

purnia murder
शव बरामद करती पुलिस

समय भी सोचकर तय किया, शवों को ठिकाने लगाने का जगह भी तय हुआ

इस परिवार को मौत के घाट उतारने के लिए उस समय को चुना गया जब पुलिस धार्मिक जुलूस में सुरक्षा-व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी थी. शवों को ठिकाने लगाने के लिए ट्रैक्टर का इंतजाम पहले ही कर लिया गया था. 40 हजार रुपए भाड़े में यह डील हुई थी. शवों को ठिकाना लगाने के लिए दरगाह घेसरिया बहियार के उस जगह को चूना गया था जहां रास्ते में गड्ढे और कीचड़ हैं. ताकि ट्रैक्टर या दोपहिया छोड़कर किसी पदाधिकारी की गाड़ी या पुलिस वाहन नहीं जा सके. शव मिलने पर पुलिसकर्मी पैदल या बाइक से ही यहां गए भी.

purnia murder
शव बरामद करती पुलिस

बस्ती में पसरा सन्नाटा, सारे पुरुष फरार

पांच लोगों को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाया गया, लेकिन एक बच्चा सोनू अपनी जान बचाकर भाग निकला. वो अपनी नानी के घर बेगमपुर पहुंचा. वहां से उसे लेकर परिजन पुलिस तक पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ. ट्रैक्टर चालक धराया तो उसने पुलिस को बताया कि शव कहां ठिकाने लगाए गए. वहीं पुलिस जब बच्चे सोनू की सूचना पर सोमवार को बस्ती पहुंची तो वहां सन्नाटा पसरा हुआ था. बस्ती के सारे लोग मौके से फरार थे.

07pur 26 07072025 70 c701bha114484135
घर में पसरा सन्नाटा

The post बिहार के पूर्णिया में 5 लोगों को सोची-समझी साजिश के तहत जिंदा जलाकर मारा, बस्ती से फरार हुए सारे पुरुष appeared first on Prabhat Khabar.

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *