Bihar Police: बिहार पुलिस के लिए ये सख्त फरमान जारी, अब ड्यूटी के दौरान ये नहीं पहन सकती महिलाकर्मी

Bihar Police: बिहार में पुलिसकर्मियों के लिए नया फरमान जारी किया गया है. दरअसल, अब ड्यूटी के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के झुमका, नथिया, चूड़ियां और अन्य बड़े आभूषण पहनने पर रोक लगा दी गयी है. यह आदेश पुलिस बल की मर्यादा और अनुशासन को ध्यान में रखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी की गयी है. मुख्यालय की तरफ से जारी आदेश में यह साफ कहा गया है कि कई महिला पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कर्तव्य पालन के दौरान ऐसे आभूषण या श्रृंगार प्रसाधनों का इस्तेमाल कर रही हैं, जो पुलिस की गरिमा के लिए सही नहीं है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

23 को हुई थी इस विषय पर चर्चा

23 जून 2025 को आयोजित समीक्षात्मक बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई थी. इसके बाद कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग ने 27 जून को ज्ञापन जारी किया था. उसी के आधार पर यह अब तय हो गया है कि अब ड्यूटी के दौरान महिला पुलिसकर्मी भारी आभूषणों नहीं पहन सकती हैं.

सभी एसपी को भेजा दया निर्देश

पुलिस मुख्यालय की तरफ से सभी जिलों के एसपी को यह निर्देश दिया गया है, जिसमें यह कहा गया है कि आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराएं. आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, सभी अपर पुलिस महानिदेशक, क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, उप-महानिरीक्षक एवं सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षकों को भेजी गई है.

ALSO READ: Pension Scheme: जानिए कब आएगी आपके खाते में वृद्धा पेंशन की बढ़ी हुई राशि? 1100 रुपए देने की हुई थी घोषणा

The post Bihar Police: बिहार पुलिस के लिए ये सख्त फरमान जारी, अब ड्यूटी के दौरान ये नहीं पहन सकती महिलाकर्मी appeared first on Prabhat Khabar.

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *