भाजपा की वचरुअल रैली के साथ आज से चुनावी शंखनाद

    राज्य ब्यूरो, पटना : बिहार में रविवार से चुनावी अभियान का आगाज हो जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वचरुअल रैली के जरिए लाखों कार्यकर्ताओं से एक साथ रूबरू होंगे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रविवार से ही जदयू के अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। भाजपा की रैली के समानांतर राजद ने भी प्रतिकार की पूरी तैयारी कर रखी है।

    गृह मंत्री अमित शाह सोशल मीडिया के जरिए प्रचार का आगाज करेंगे। इधर, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी छह दिनों तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जदयू बूथ अध्यक्ष, सचिव, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य व पार्टी के कम से कम दस सक्रिय कार्यकर्ताओं से हर जिले में बातचीत का सिलसिला आरंभ करेंगे। भाजपा की रैली के जवाब में राजद ने गरीब अधिकार दिवस मनाने की फैसला किया है। अमित शाह के संबोधन के दौरान ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं से थाली-लोटा-कटोरी पीटने का आग्रह किया है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *