हरियाणा: वंदे भारत मिशन के तहत अमेरिका से लौटे 21 लोग कोरोना पॉजिटिव

    • हरियाणा में अब तक 1067 लोग कोरोना संक्रमित
    • 16 मरीजों की मौत, अब तक 706 लोग हुए ठीक

    वंदे भारत मिशन के तहत अमेरिका से हरियाणा लौटे 73 लोगों में से 21 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. 2 यात्रियों की रिपोर्ट अभी संदिग्ध है. इस बात की जनाकारी पंचकूला की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जसजीत कौर ने दी है.

    अमेरिका से आए सभी यात्रियों को पंचकूला में क्वारनटीन किया गया है. कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों का ट्रीटमेंट चल रहा है. संपर्क में आए लोगों को क्वारनटीन कर दिया गया है. अमेरिका से ये सभी भारतीय 19 मई को देश पहुंचे थे.

    जिन यात्रियों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव है, उन्हें भी क्वारनटीन किया गया है. स्वास्थ्य विभाग उन पर नजर बनाए हुए है.14 दिनों तक क्वारनटीन रहने के बाद ही उन्हें घर जाने दिया जाएगा. अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है, ऐसे में वहां से आए लोगों पर स्वास्थ्य विभाग नजर रख रहा है.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *