कोविड-19 के मरीजों को ट्रैक करने में मदद के लिए बनाया गया ट्रेसिंग ऐप आरोग्य सेतु इन दिनों चर्चा के केंद्र में है. लोगों को हिदायत दी जा रही है कि कोरोना संकट के दौर में आरोग्य सेतु ऐप जरूर डाउनलोड करें. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आरोग्य सेतु की अनिवार्यता को लेकर स्पष्टीकरण दिया है.
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने साफ किया है कि घरेलू उड़ानों से जाने वाले यात्रियों के पास दो विकल्प होंगे. अगर यात्री ग्रीन जोन से आता है तो उसे अपने कोरोना निगेटिव होने की रिपोर्ट दिखानी होगी. टेस्ट हाल ही में फ्लाइट से पहले कराया गया हो. ऐसे में उसे बिना आरोग्य सेतु ऐप के भी यात्रा की इजाजत दी जा सकती है.
अगर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट नहीं है तो आरोग्य सेतु ऐप अनिवार्य होगा. नागरिक उड्डयन मंत्रालय जल्द ही नए सिरे से यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी करेगा, जिसमें घरेलू यात्राओं के संबंध में जानकारी दी जाएगी.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


