गृहमंत्री राजनाथ सिंह का एक दिवसीय बिहार दौरा ITBP के नए केंद्र का करेंगे उद्घाटन

    पटना बिहार :-देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज बिहार के एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे हैं. गृहमंत्री राजनाथ सिंह बिहार के सारण जिले में आईटीबीपी के नए केंद्र का उद्घाटन करेंगे.

    पटना पहुंचने पर राजनाथ सिंह ने पटना एयरपोर्ट पर स्थित स्टेट हैंगर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की उसके बाद वह सारण के लिए रवाना हो गए.

    ITBP के नए केंद्र के उद्घाटन के मौके पर राजनाथ सिंह के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी तथा स्थानीय विधायक मौजूद रहेंगे.

    गृहमंत्री राजनाथ सिंह सारण जिले के जलालपुर प्रखंड के कोठेया ग्राम के पास आइटीबीपी के नये केंद्र का उद्घाटन करेंगे। गृह मंत्री राजनाथ सिंह शाम को 4:00 बजे दिल्ली वापस लौट जाएंगे.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *