Facebook कि नहीं Google भी जुटा रहा लोगों का डाटा

    इंफॉर्मेशन डेस्क मिथिलांचल न्यूज़ :-आपके निजी डाटा पर सिर्फ Facebook ही नहीं बल्कि Google की भी नजर है. हाल ही में Facebook से डाटा लीक होने के बाद कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को दुनिया के सामने चूक स्वीकार करनी पड़ी . हालांकि Google पर अभी तक कोई उंगली नहीं उठी है .

    लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार इस सर्च इंजन के पास Facebook से कहीं ज्यादा डाटा है 2 साल पहले Google में भी अपने विज्ञापन नीति में बदलाव किया है .जिससे निजी डाटा के लीक होने का खतरा बढ़ गया है .

    विज्ञापन नीति में बदलाव किया

    2 साल पहले Google ने अपनी विज्ञापन नीति में पूरी तरह से बदलाव किया था .विशेषज्ञों के अनुसार इस बदलाव डाटा लीक होने की आशंका काफी बढ़ गई है .कंपनी में नई नीति के तहत सिस्टम शुरू किया है जो इंटरनेट पर स्थान और लक्ष्य की पहचान करता है यहां तक कि विज्ञापनदाता भी इस से जुड़ कर खुद Data इकट्ठा कर सकते हैं.

    विशेषज्ञों की मानें तो इस मामले में Google अन्य की तुलना में कहीं ज्यादा डाटा जुटाता है .यही नहीं उसका विज्ञापन कारोबार भी बहुत बड़ा है. जरूरत सिर्फ Facebook के लिए नहीं बल्कि पूरी इंडस्ट्री के लिए कानून बनाने की है .

    Google का हाल ही दावा है कि उसकी नीति खास कर उपभोक्ताओं को लक्ष्य नहीं बनाता और निजी डाटा के सुरक्षा को लेकर उसका कानून पूरी तरह सुरक्षित है.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *