पटना सिटी में 6 साल और 11 साल की बहनों से की दुष्कर्म की कोशिश..अभियुक्त गिरफ्तार..

    (पटनासिटी/उधव कृष्ण) पटनासिटी के नुरूद्दीनगंज मोहल्ले से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है..

    सूत्रों के मुताबिक 6 वर्षीय सीखा कुमारी (परिवर्तित नाम) और उसकी बड़ी बहन 11 वर्षीय अंजू कुमारी (परिवर्तित नाम) के साथ 15 वर्षीय उज्ज्वल कुमार ने दुष्कर्म करने की कोशिश की.. जिसकी जानकारी पीड़िता की माँ को हो गई और उसने एफ.आई.आर दर्ज करवा दिया.. पुलिस ने तत्वरित कार्यवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.. और जाँच पड़ताल में जुटी है। जहाँ पीड़िता की माँ सुषमा देवी ( परिवर्तित नाम) ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की बात कह रही है,

    वहीं अभियुक्त के माता पिता ने जुर्म साबित होने पर सजा देने की बात कही है।

    अभियुक्त उज्ज्वल कुमार के माता पिता.

    इस बाबत पुलिस ने पूछने पर इस मामले में चुप्पी साध ली है। रिपोर्ट लिखे जाने तक अभियुक्त को थाने में ही रखा गया था।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *