कांग्रेस के संसद ठप खिलाफ उपवास पर बैठे भाजपा सांसद

    बिहार :- बिहार के भाजपा सांसद राजधानी सहित राज्य के विभिन्न संसदीय क्षेत्र में लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत गुरुवार एक दिवसीय उपवास पर बैठे हैं। भाजपा का आरोप है कि विगत दिनों कांग्रेस ने जिस तरह संसदीय लोकतंत्र को तार-तार कर संसद को ठप करने का घृणित प्रयास किया है, वह निंदनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी विधायकों और सांसदों से विपक्ष द्वारा संसद की कार्यवाही बाधित किए जाने के खिलाफ एक दिन का उपवास रखने की अपील की है।

    पीएम मोदी की अपील पर बिहार में भी भाजपा सांसदों का एक दिवसीय अनशन कार्यक्रम शुरू हो चुका है। पटना में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद अनशन कर रहे हैं तो नवादा में गिरिराज सिंह की अगुवाई में अनशन कार्यक्रम हो रहा है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *