अपनी बेनामी संपत्ति गरीबों को दान दे तेजस्वी;- मंगल पांडेय

    Patna:-गरीब महासम्मेलन में शामिल महागठबंधन के नेताओं के बयानों पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कल तक प्रधानमंत्री का गुणगान करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी का अचानक लालू प्रेम उनकी अवसरवादिता को दर्शाता है।

    पांडेय ने महासम्मेलन में राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा जनता को दिग्भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार बदले की भावना से नहीं बल्कि कानून के अनुसार अपना काम कर रही है.

    पांडेय ने कहा कि अच्छा रहता गरीब सम्मेलन में तेजस्वी अपनी बेनामी संपत्ति गरीबों को दान दे देने की घोषणा कर देते।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *