मोतिहारी बिहार मिथिलांचल न्यूज़:- पीएम के मोतिहारी आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था हर दिन करी होती जा रही है . सुरक्षा कारणों से आज रात से भारत नेपाल बॉर्डर को सील कर दिया जाएगा .
ओपन बॉर्डर पर पुलिस का पहरा होगा किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं होगी .रविवार को पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर चार बार हेलीकॉप्टर लेकर रिहर्सल भी किया गया .शहर उसके आसपास 51 चेक पोस्ट बनाए गए हैं.
गांधी मैदान क एरिया में 5 स्थानों पर ब्लॉक गेट बनाए गए हैं .शहर में घुसने वाले हर व्यक्ति पर सीसीटीवी कैमरे की नजर होगी. सीसीटीएनएस कार्यालय में बैठे अधिकारी शहर के सभी चौक-चौराहों पर नजर बनाए रखेंगे.शहर के होटलों में आम लोगों का ठहराव दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


