SC ST एक्ट पर तेजस्वी का का बड़ा बयान कहां कानून का दुरुपयोग करने वालों पर हो कार्यवाही

    पटना बिहार मिथिलांचल न्यूज़ :-बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता तथा लालू के सुपुत्र तेजस्वी यादव ने एससी-एसटी एक्ट पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कानून के दुरुपयोग करने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए. तेजस्वी ने कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करने से साफ तौर पर मना कर दिया है.

    उन्होंने कहा कि देश में कई ऐसे कानून है जिनका कुछ लोग दुरुपयोग करते हैं ऐसे में जांच एजेंसियों का काम बनता है कि वह हकीकत का पता कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें.

    तेजस्वी ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियां सीबीआई ,ईडी का उपयोग अपने हितों के लिए कर रही है.

    आपको बताते चलें कि केंद्र सरकार द्वारा एससी एसटी एक्ट संशोधन पर कोर्ट में दायर पुनर्विचार पिटीशन पर आज सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फिलहाल एससी एसटी एक्ट में किए बदलाव पर तत्काल स्टे लगाने से मना कर दिया है. हाई कोर्ट ने केस की अगली सुनवाई की तारीख 10 दिन के बाद की दी है.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *