Box office collection: बागी 2 कि शानदार कमाई जारी… भारत बंद के दौरान कमाए 12 करोड़

    मनोरंजन न्यूज़ :-टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी अभिनीत फिल्म बागी2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने शानदार कमाई को जारी रखते हुए सोमवार को दलित एक्ट के विरोध में दलित संगठनों के द्वारा बुलाए गए भारत बंद के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करते हुए 12 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है.

    आपको बताते चलें कि भारत बंद का व्यापक असर पूरे देश में देखने को मिला था. भारत बंद के दौरान हुए इंसान में 12 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. कई बड़े शहरों में दर्शक सिनेमाहालो तक नहीं पहुंच सके थे बावजूद इसके बागी2 ने शानदार कमाई की है.

    बाग़ी 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ के चौथे दिन 12 करोड़ 10 लाख रूपये का कलेक्शन किया। बाग़ी 2 ने 25 करोड़ 10 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी. बागी 2 का नेट कनेक्शन अब तक 83 करोड़ से अधिक हो चुका है. जानकारों का मानना है कि यह मूवी सप्ताह के अंत तक 100 करोड़ के क्लब में आसानी से पहुंच जाएगी.फिल्म ने पहले वीकेंड में 73 करोड़ 10 लाख रूपये का कलेक्शन किया था.

    आपको बताते चलें कि फिल्म का कुल बजट 70 करोड़ के करीब था. बागी2 को पूरी दुनिया में 4000 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *