CBSE के दसवीं के मैथ की परीक्षा रद्द अगले हफ्ते तक होगी नहीं तारीखों की घोषणा

    पटना बिहार मिथिलांचल न्यूज़ :-आज हुए CBSE के दसवीं के गणित के परीक्षाएं CBSE के पटना कार्यालय में रद्द कर दिया है आपको बता दें कि गणित के प्रश्न पत्र कल ही वायरल हो गए थे .इसके कारण परीक्षा रद्द कर दी गई है हालांकि अभी तक परीक्षाओं की अगली तिथि की घोषणा नहीं हुई है CBSE के सूत्रों से पता चला है कि परीक्षा की तारीख की घोषणा अगले हफ्ते तक हो सकती है.

    आज हुई परीक्षा के बाद बोर्ड में वायरल प्रश्न पत्र को परीक्षा में पूछे गए प्रश्न पत्र से मैच कराया तो वायरल प्रश्न पत्र 3 सीटों के प्रश्न पत्रों में से एक से पूरी तरह मैच कर गया .इसके बाद बोर्ड ने आज की परीक्षा रद्द करने की घोषणा कर दी है प्रश्न पत्र कहां से लीक हुआ इसकी जांच चल रही है.

    जहां एक और परीक्षाएं रद्द होने से परीक्षार्थी परेशान हैं वही अभिभावकों को अभिभावकों का कहना है कि बार-बार परीक्षाएं रद्द होने से कि मेहनत खराब होती जा रही है .

    आपको बता दें कि इससे पहले भी CBSE में इकॉनमी के परीक्षा को रद्द कर दिया था.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *