पटना बिहार मिथिलांचल न्यूज़ :- दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह पूर्व मुख्य सचिव BF दुबे सीबीआई के एएसपी ए के झा गवाह दीपक चांडक पीएसी के तत्कालीन सचिव फुल झा समेत सात को आरोपी बनाने की सीबीआई कोर्ट के आदेश को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है.
सीबीआई ने गुरुवार को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई कोर्ट के इस आदेश को निरस्त करने का आग्रह किया है सीबीआई के SP ए के झा ने भी व्यक्तिगत तौर पर खुद को आरोपी बनाए जाने के खिलाफ अपील की है 6 मार्च को सीबीआई की विशेष अदालत ने कांड संख्या आरसी 38a/96 में 7 लोगों को आरोपी बनाने हेतु नोटिस जारी किया था.
सीबीआई के सूत्रों के अनुसार सीबीआई की विशेष अदालत के द्वारा उपरोक्त लोगों को आरोपी बनाए जाने के खिलाफ सीबीआई मुख्यालय से हाई कोर्ट जाने की अनुमति मांगी गई थी. अनुमति मिलने के बाद सीबीआई के लीगल सेल ने पूरे देश का अध्ययन किया और सीबीआई के शाखा को हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की अनुमति प्रदान की है. आरोपी बनाए गए हो लोग सीबीआई के गवाह थे जबकि डीपी ओझा ने बचाव पक्ष में गवाही दी थी.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


