Bihar patna :-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन लोगों से तथा मीडिया से अनुरोध किया कि किसी भी बात की पूरी सच्चाई जाने बिना प्रतिक्रिया करने से बचें रहने की सलाह दी है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि इस बीच बिहार में दो बड़ी घटनाएं हो गई हैं जिनपर बयानबाजी चल रही है। इसमें एक मामला बिहार के दरभंगा जिले में जमीनी विवाद में हुए हत्या का है इस जमीनी विवाद की हत्या को लोगों और मीडिया ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर चौक का नामाकरण करने के कारण हुई मृत्यु करार दिया था.
उन्होंने देश की मीडिया से अनुरोध किया कि जब तक इन मामलों में जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक मीडिया को भी इन विषयों पर कुछ कहने या छापने से परहेज करना चाहिए.
साथ ही नीतीश कुमार ने कहां की राज्य के शांति और सद्भावना बिगाड़ने से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्होंने नेताओं से बिना पूरी सच्चाई जाने किसी भी विषय पर बयान देने से बचने को कहा चाहे वह किसी भी पार्टी के नेता हो.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


