मैथिली साहित्यकार को मिलेगा गणपति सम्मान

    दरभंगा । मैथिली के विकास अभियान को आजीवन समर्पित प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डा. गणपति मिश्र के नाम पर चेतना समिति,पटना के तत्वावधान में हर साल मैथिली के एक साहित्यकार को Þडा. गणपति मिश्र साहित्य सम्मानÞ प्रदान किया जाएगा। यह घोषणा साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित मैथिली की लेखिका एवं डा. मिश्र की धर्मपत्नी आशा मिश्र ने उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को यहां की है। उल्लेखनीय है कि डा. मिश्र की जयंती 8 फरवरी को मनाई जाती है।



    आशा मिश्र ने बताया है कि मैथिलीसे डा. मिश्र का बेहद लगाव था। वे खुद भी एक अच्छे कवि थे। उनकी काव्य-पुस्तक Þहमहूं कविता लीखि लैत छीÞ प्रकाशित है। मैथिली में उनके योगदान को चिरस्मर्णीय बनाने के लिए उनके नाम पर सम्मान का निर्णय लिया गया है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष विद्यापति पर्व समारोह के अवसर पर चेतना समिति द्वारा उनके नाम से जमा राशि के अर्जित ब्याज से मैथिली में श्रेष्ठ समकालीन साहित्यिक कृति दिया जाएगा। इसके तहत अंगवस्त्र, प्रशस्ति-पत्र, प्रतीक चिह्न एवं 11 हजार रुपये दिए जाएंगे। पुरस्कार को ¨लग, जाति, उम्र और देश की सीमा से मुक्त रखा गया है। पहला पुरस्कार इसी वर्ष 2018 में दिया जाएगा। इसके लिए चेतना समिति द्वारा विहित प्रक्रिया अपनायी जाएगी।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *