तेजस्‍वी के ट्वीट: CM नीतीश को बताया ‘कुर्सी बाबू’, कहा- मुंह में बर्फ जमाए बैठे ‘खुलासा मियां’

    पूर्व डिप्‍टी सीएम व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने मंगलवार को लगातार कई ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार तथा डिप्‍टी सीएम सुशील मोदी पर हमले किए। उन्‍होंने कहा कि बिहार के दो पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव तथा राबड़ी देवी केवल एक बंगले में रहते हैं, जबकि अकेले सीएम नीतीश कुमार पटना में पटना में दो तथा दिल्‍ली में एक बंगले में रहते हैं।



    उन्‍होंने डिप्‍टी सीएम सुशील मोदी पर भी तंज कसते हुए पूछा कि वे मुंह में बर्फ क्‍यों जमाए हुए हैं? विदित हो कि सुशील मोदी लंबे समय से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव तथा उनके परिवार के खिलाफ भ्रष्‍टाचार के खुलासे करते आ रहे हैं। इसे लेकर तेजस्‍वी ने उन्‍हें ‘खुलासा मियां’ भी संबोधित किया।

    तो टूट जाता पलटी का पैमाना

    तेजस्‍वी ने अपने ट्वीट में लिखा, ”देश के सबसे बड़े जनाधार वाले क्षेत्रीय दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को मिली सुरक्षा को रौब गांठने का जरिया बताने वाले अनैतिक बाबू (नीतीश कुमार) अब अपनी जेड प्‍लस सुरक्षा को जरूरत बता रहे है। पलटी मारने का कोई पैमाना और माप होता तो वह भी नीतीश कुमार के दोहरेपन के सामने टूटकर चूर-चूर हो जाता।

    सीएम नीतीश कुमार के दिल्‍ली व पटना में बंगलों पर कटाक्ष करते हुए कहा, ”बिहार के दो पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ‘दो’ की बजाय मात्र एक ही बंगले में रहते हैं, लेकिन नीतीश कुमार अकेला व्यक्ति होने के बावजूद पटना में दो और दिल्ली में एक बंगले में रहते हैं। उन्‍होंने सवाल किया कि ऐसे में लालची कौन हुआ कुर्सी बाबू ऊर्फ नैतिक बाबू?

    तेजस्‍वी ने एक अन्‍य ट्वीट में लिखा, ”नीतीश जी दिल्ली में मिले बंगले को अपने शातिराना तरीक़े से बिहार के मुख्‍यमंत्री को मिला बंगला बता रहे है। बिहार के मुख्‍यमंत्री और नीतीश कुमार दो अलग-अलग व्यक्ति हैं क्या? आजतक तो किसी को भी बिहार के मुख्‍यमंत्री की हैसियत से दिल्ली में बंगला नहीं मिला। तेजस्‍वी ने आगे तंज कसा, ”बंगले और जेड प्‍लस सुरक्षा के लालच में पलटी मार गए क्या?”

     

    तेजस्‍वी ने लिखा, ”हास्यास्पद है कि वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक पूर्व मुख्यमंत्री को मिलने वाले बंगले को भी एक साथ कब्जाए हैं। आश्चर्य नहीं होगा अगर भविष्य मे नीतीश कुमार पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और जाने कौन-कौन से रूप में मिलने वाली सभी सुविधाओं के नाम पर दावा ठोक दें।”

    कहा: कुछ तो बोलिए सुशील मोदी जी

    तेजस्‍वी ने अागे डिप्‍टी सीएम सुशील मोदी को भी लपेटे में लिया। उन्‍हें ‘खुलासा मियां’ संबोधित करते हुए लिखा, ” अब मुंह में बर्फ़ मत जमाइये और बताइये क्यों अनैतिक रूप से नीतीश कुमार ने देशभर में तीन सरकारी बंगले ले रखे हैं? दिल्ली में बिहार निवास और बिहार भवन के बाद भी मुख्यमंत्री को कौन सी ऐसी प्राइवेसी चाहिए जो इतना बड़ा बंगला लिया है?”

    source (jagran)
                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *