अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिए बीसीसीआई ने किया ये बड़ा एलान

    भारत ने सलामी बल्लेबाज मंजोत कालरा की शतकीय पारी की बदौलत यहां बे ओवल मैदान पर अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम किया।



    आस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 217 रनों के लक्ष्य को भारत ने मंजोत कालरा के 101 रनों की बदौलत 38.5 ओवरों में आठ विकेट रहते ही हासिल कर लिया। कालरा के अलावा भारत के लिए शुभमन गिल ने 31 और विकेटकीपर हार्विक देसाई ने 47 रन बनाए।

    भारत की इस शानदार जीत पर बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और हेड कोच राहुल द्रविड़ पर पैसों की बारिश की। बीसीसीआई अंडर-19 टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ को 50 लाख कैश प्राइज, टीम के सभी खिलाड़ियों को 30 लाख और स्पोर्ट स्टाफ को 20 लाख रुपए देगी।

    source (khabarindiatv)
                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *