तीसरे टेस्ट में चोटिल हुए थे डीविलियर्स- भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले मेजबान साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स चोट के कराण पहले तीन वनडे से बाहर हो गए हैं. साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने किसी भी खिलाड़ी को डीविलियर्स की जगह टीम में शामिल नहीं किया है जिसका मतलब है कि पहले तीन वनडे तक साउथ अफ्रीका 14 खिलाड़ियों के साथ ही जाएगी.
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने प्रेस रिलीज में कहा, “डीवीलियर्स भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दैरान अपने दाहिने हाथ की इंडेक्स फिंगर चोटिल कर बैठे थे,जिससे उबरने में उन्हें दो सप्ताह का समय लगेगा.”
बोर्ड की मेडिकल टीम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि 10 फरवरी को वांडरर्स में होने वाले पिंक वनडे से पहले डीविलियर्स पूरी तरह ठीक हो जाएंगे.
वनडे सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ये खबर राहत देने वाली होगी क्योंकि डीवीलियर्स का बल्ला भारत के खिलाफ जमकर बोला है. भारत के खिलाफ 29 पारी में डीविलियर्स ने 51.80 की औसत से 1295 रन बनाए हैं जिसमें 6 शतक और पांच अर्द्धशतक शामिल है.
सीरीज का पहला वनडे 1 फरवरी को डरबन में खेला जाएगा.
साउथ अफ्रीका वनडे टीम- फाफ डु प्लेसिस, हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक, जेपी डुमिनी, इमरान ताहिर, एडेन मार्कम, डेविड मिलर, मॉर्न मॉर्केल, क्रिस मॉरिस, लुंगिसानी एनगीडी, एंडील फहलुकवेयो, कागीसो रबादा, तबरेज़ शम्सी, खैलीहले ज़ोंडो
abp news
————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस पर..
Read all latest headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


