पद्मावत का विरोध, सिनेमा हॉल के शीशे फोड़े

    दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र स्थित लाइट हाउस सिनेमा हॉल में पद्मावत फिल्म लगने के साथ ही उपद्रवियों ने बीती रात रविवार को हॉल पर पत्थरबाजी कर दी। इससे हॉल के गेट सहित कई शीशा चूर-चूर हो गया। घटना रात के लगभग दो बजे की बताई जा रही है।

     

    बताया जाता है कि कुछ लोगों की टोली अचानक हॉल के पास पहुंची और दनादन पत्थर चलाना शुरू कर दिए। इसकी आवाज कई लोगों ने सुनी। लेकिन, डर से किसी ने न तो विरोध किया और न ही कोई शख्स अपने घरों व दुकानों से बाहर निकलना मुनासिब समझा। सुबह में हॉल के अंदर कई पत्थर के साथ शीशा बिखरा मिला। ²श्य देखकर हॉल के कर्मी भी आश्चर्यचकित थे।




    घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। घटना को किसने अंजाम दिया इसकी जानकारी सोमवार को देर शाम तक नहीं चल पाई। हॉल के कर्मियों ने भी शीशा फोड़ने वालों को नहीं देख पाए। इससे उपद्रवयी कौन थे? अथवा किस संगठन से थे? यह पता लगाना मुश्किल हो गया है। बहरहाल, पुलिस की मौजूदगी में फिल्म जरूर चलाई गई। एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा की मदद से उपद्रवी की पहचान कर जा रही है। पहचान होने के साथ ही उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी ने कोई विरोध दर्ज नहीं किया है।

     

    ऐसे भारी संख्या में सिनेमा हॉल पर पुलिस बल तैनात हैं। इधर, सिनेमा हॉल के मालिक रामबाबू प्रसाद ने बताया कि देर रात कुछ उपद्रवियों ने हॉल पर पत्थर फेंका। इससे कुछ विशेष क्षति तो नहीं हुई लेकिन, कुछ शीशे जरूर फूट गए हैं। उन्होंने कहा कि शहर के गणमान्य लोगों के साथ पहले खुद फिल्म देखा। इसमें आपत्ति जनक कोई ²श्य नहीं पाया गया। काफी सोच-समझ कर दो दिनों के विलंब के बाद इस फिल्म को लगया गया। रविवार को काफी संख्या में दर्शक भी जूटे। लेकिन, किसी ने न तो कोई शिकायत की और न ही विरोध जताया। अगर अभी भी किसी को लगता है कि इस फिल्म में आपत्तिजनक ²श्य है और उससे संबंधित कोई शिकायत की जाती है तो इस फिल्म को बंद कर दिया जाएगा।

    jagran
                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *