चारा घोटाला: तेजस्‍वी बोले- लालू को फंसाने में नीतीश की साजिश

    चारा घोटाले के तीसरे मामले में लालू प्रसाद को पांच साल की सजा को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का षड्यंत्र करार दिया है। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर राजद कार्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने अपने पिता का बचाव किया और कहा कि सबको पता है कि लालूजी के खिलाफ साजिश हुई है। अदालत के फैसले पर तेजस्वी ने कहा कि यह अंतिम नहीं है। वह इस लड़ाई को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएंगे।




    तेजस्वी ने कहा कि एक-एक आदमी जानता है कि हमारे परिवार को भाजपा, आरएसएस और नीतीश ने फंसाया है। लोग विकास के बजाय लालू की आवाज दबाने में लगे हैं। जनता लालूजी को हीरो मानती है। तेजस्वी ने अदालत के फैसले के बाद जनता की अदालत में जाने की भी बात की। विकास यात्रा को निशाने पर लेते हुए उसे संसाधनों का दुरुपयोग बताया है। तेजस्वी का पुराना दर्द भी झलका। कहा कि दोबारा मौका मिला तो नीतीश से कभी समझौता नहीं करेंगे।

    राजद भी बनाएगी मानव श्रृंखला

    दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के खिलाफ मानव श्रृंखला पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों कुरीतियों के खिलाफ पहले से कानून बने हुए हैं। फिर शृंखला का क्या मतलब? तेजस्वी ने नीतीश को बेरोजगारी के खिलाफ श्रृंखला बनाने की सलाह दी। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान देने की मांग करते हुए तेजस्वी ने कहा कि अब केंद्र और राज्य दोनों में राजग की सरकारें हैं। कर्पूरी को भारत रत्न दिलाएं, नहीं तो राजद मानव श्रृंखला बनाएगा।

     

    लोस-विस चुनाव साथ-साथ

    तेजस्वी ने लोकसभा के साथ बिहार विधानसभा चुनाव भी कराने की संभावना जताई और अपने समर्थकों को तैयार रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत चुनाव का माहौल जानने के लिए बिहार के दौरे पर हैं। उनके दस हजार कार्यकर्ता भी मैदान में उतर चुके हैं।

    jagran
                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *