शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने से बाल-बाल बचे पुजारा, नहीं बनाना चाहेगा कोई भी खिलाड़ी

    जोहानिसबर्ग टेस्ट के पहले दिन चेतेश्वर पुजारा एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने से बाल-बाल बचे। सेंचुरियन टेस्ट की दोनों पारियों में रन आउट होकर पुजारा ने पिछले मुकाबले में एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया था। वो टेस्ट क्रिेकेट इतिहास में दोनों पारियों में रन आउट होने वाले वे पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए थे। जोहानिसबर्ग में एक बार फिर से वो एक ऐसा ही रिकॉर्ड बनाने से बाल-बाल बचे गए।




    जोहानिसबर्ग में भारत की शुरुआत एक बार फिर से खराब रही 13 रन पर ही भारत के दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए थे, तो ऐसे में जरुरत थी टीम इंडिया की पारी को संभालने की और विकेट पर टिक कर खेलने की। पुजारा ने स्थिति के हिसाब से विकेट तो बचाया लेकिन वो जल्दी- जल्दी रन बनाने में नाकाम रहे। पुजारा ने अपना खाता खोलने के लिए 54 गेंदों का सामना किया।

     

    पुजारा ने 54वीं गेंद पर खोला खाता

    पुजारा ने 54वीं गेंद पर पहला रन बनाया। इस तरह यदि टेस्ट क्रिकेट में 2001 के बाद से देखा जाए तो खाता खोलने के लिए उनसे ज्यादा गेंदों का सामना मात्र एक बल्लेबाजा को करना पड़ा था। इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने 2013 में ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ खाता खोलने के लिए 61 गेंदों का इंतजार किया था।

     

    पुजारा के लिए द. अफ्रीका का ये दौरा अच्छा नहीं रहा है। पुजारा ने केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में 26 रन बनाए थे तो वहीं दूसरी पारी में वो 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। सेंचुरियन टेस्ट में दोनों पारियों में रन आउट होने से पहले पुजारा पहली पारी में खाता तक नहीं खोल सके थे, तो सेकेंड इनिंग में वो 19 रन बनाकर रन आउट हो गए थे।

    jagran
                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *