समय रहते सचेत हो जायें हिन्‍दू, नहीं तो पाकिस्‍तान जैसा होगा हाल: गिरिराज

    केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि समय रहते अगर हिन्दू सचेत नहीं होते हैं, तो पाकिस्तान में जो हाल हिंदुओं का है, वही 25 साल बाद भारत में भी हो जाएगा। देश में सामाजिक समरसता के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना जरूरी है। आज चीन में प्रति मिनट 11 बच्चे पैदा हो रहे हैं। जबकि भारत में प्रति मिनट 29 बच्चे जन्म लेते हैं। इसके लिए एक कानून की जरूरत है।




    गोपालगंज के दानापुर में 13 करोड़ से बने वेयर हाउस के उद्घाटन के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में जहां-जहां हिंदुओं की जनसंख्या कम है, वहां सामाजिक समरसता को चोट पहुंची है। पिछले 70 सालों से कांग्रेस ने देश पर अत्याचार करने का कार्य किया है। हज सब्सिडी खत्म करने के सवाल पर उन्होंने कहा पहले वोट की राजनीति के चलते इसे समाप्त नहीं किया जा रहा था। अब सब्सिडी का 700 करोड़ रुपया अल्पसंख्यक बच्चियों की शिक्षा पर खर्च होगा।

    #patna-city-politics #बिहार समाचार #गिरिराज सिंह #हिन्‍दू #पाकिस्‍तान #मदरसा #Bihar politics #Giriraj singh #BJP #Hindu #Pakistan

    source jagran
                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *