​टाइगर जिंदा है २०० करोड़ी क्लब में शामिल !पढ़ें पूरी ख़बर ! 


    फ़िल्म को दर्शकों की भारी भीड़ का एैसा साथ मिला कि फ़िल्म  ने एक हफ़्ते में ही २०० करोड़ की कमाई कर ली है !

    बॉक्स अॉफ़िस रिपोर्ट कहती है कि ” टाइगर जिंदा है ” की फ़र्स्ट वीक कलेक्शन २०० करोड़ के पार पहुँच गई है ! अटकलें लगाई गई थीं कि फ़िल्म पहले ही हफ़्ते में १०० करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी ! पर लगाई गई अटकलों को पीछे छोड़ते हुए फ़िल्म ने अब तक २०० करोड़ की कमाई कर ली है !

    सभी फ़ैंस फ़िल्म को बैक टू बैक देखने में जुट गए ! पहला ,दुसरा ,तीसरा ,चौथा सारे शो एक ही दिन में देख डाले ! इन्हें ही कहते हैं ” डाई हार्ड फ़ैंस ” ! दुनिया कुछ की कुछ हो जाये टाइगर ख़ान की फ़िल्म तो देखनी है ! ये बात शायद किसी को बढ़ा-चढ़ा कर की गई बात लगे पर है तो सोलह आना सच ही !

    क्रिटिक्स को भी फ़िल्म बहुत पसंद आई है !

    फ़िल्म के हर सीन पर ख़ूब काम किया गया है !

    फ़िल्म के लोकेशन्स और बोल्ड अंदाज़ ने दर्शकों को १०० प्रतिशत एंटरटेन किया है , फ़िल्म को तो कामयाब होना ही था ! 

    सलमान ख़ान ने अपनी को स्टार कैटरीना कैफ़ की  तारीफ़ करते हुए कहा है कि कैटरीना को उनसे ज़्यादा पसंद किया जा रहा है !

    इस बीच २७ दिसम्बर को सलमान ख़ान का जन्मदिन भी था ,फ़िल्म को सुपर रिस्पॉन्स देकर फ़ैंस ने टाइगर ख़ान को उनके जन्मदिन का तोहफ़ा दिया है तो सलमान ने भी सभी फ़ैंस को अपने बिइंग  ह्यूमन स्टोर पर ५० प्रतिशत की छूट देकर फ़ैंस को थैंक्यू कहा है !


    रेशमा ख़ातून

    की 

    रिपोर्ट !!

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *