JDU नेता का बड़ा बयान: RJD के कई विधायक हैं संपर्क में, राजद ने नकारा

    पटना । जदयू नेता आरसीपी सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि राजद के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं और वो लालू यादव की सजा के एलान का इंतजार कर रहे हैं और उसके बाद जदयू के साथ आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजद के कई नेताओं की विचारधारा राजद से नहीं मिलती, इसीलिए उनमें छटपटाहट हो रही है।

    उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि जदयू ये हसीन ख्वाब देखना बंद कर दे, हो सकता है ये उनकी पार्टी में ही हो जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा का गठबंधन टूटने के बाद जदयू की क्या हालत होगी? यह उन्हें अंदेशा ही नहीं है। इसबार टूटे कहां जाएंगे?




    उन्होंने कहा कि लालू जी कोई पहली बार जेल नहीं गए हैं कि उनकी पार्टी में फूट पड़ेगी। राजद हमेशा मजबूत रही है और उसे लोगों ने देखा भी है, कब हमारी पार्टी टूटी है, बता दे कोई? राजद में सभी लालू जी हैं और कोई भी बड़ा या छोटा नहीं है।

    जदयू नेता आरसीपी सिंह ने कहा था कि राजनीति संभावनाओं से भरी होती है और कुछ भी हो सकता है? जहां विचारधारा नहीं मिलते तो वहां बिखराव होता ही है। इसका जवाब देते हुए राजद नेता ने कहा कि हां संभावनाएं होती ही हैं, तो संभावनाएं सबके लिए होती हैं।

    by source jagran

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *