मंसूरचक, बेगूसराय। मंसूरचक थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल चैक पर बुधवार की रात चन्द्रशेखर झा कि चाय दुकान में चोरी हो गयी। इस बाबत श्री झा ने मंसूरचक थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध दुकान का ताला तोड़ 630 रुपया नगद एवं अन्य सामान लेकर फरार होने का आरोप लगाया। मंसूरंचक थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बछवाड़ा थाना क्षेत्र के सरायनूरनगर गांव से मुकेश कुमार झा को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर चोरी गये रूपया बरामद कर गुरूवार को बेगूसराय भेज दिया।
स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम