अवैध बालू खनन करते 20 लोग गिरफ्तार

    बेगूसराय, ब्यूरो। विगत रात्रि तेघरा पुलिस ने गंगा घाट पर अवैध बालू खनन करने के आरोप में 20 व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना ले आई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि की गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अयोध्या गंगा घाट पर बालू माफिया द्वारा अवैध बालू खनन किया जा रहा है। तब थाना प्रभारी रामस्वार्थ पासवान एस आई इंद्रदेव पासवान सहित पुलिस बल के साथ रात्रि में अयोध्या गंगा घाट पर छापेमारी कर 20 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।




    सभी गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान झमटिया के जनार्दन महतो, सुबित महतो एवं नीतीश कुमार नारेपुर के गोविंद महतो, हरेराम महतो भगवानपुर चक्की के अरविंद निषाद मेकरा मोकामा के मंडान ठाकुर धर्मेंद्र निषाद संजीत राय अशोक राय श्रीराय कृष्ण निषाद संजय ठाकुर डोडिया लाल दुखहरण राय हरेराम राय खुशरूपुर के विजय कुमार विभूतिपुर के नितेश कुमार अरुण महतो एवम तेघरा थाना के अजगरबन्ध निवासी जिम्मेदार महतो के रूप की गई। सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। इस छापेमारी से बालू माफिया में हड़कम्प देखा जा रहा है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *