राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को बुलंदियों पर ले जाऐंगे – अर्जुन सिंह

    राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को बुलंदियों पर ले जाऐंगे – अर्जुन सिंह
    कांग्रेसिया ने शहर में निकाला बाइक जुलूस

    बेगूसराय, ब्यूरो। शनिवार को कांग्रेस भवन बेगूसराय में जिला कांग्रेस कमिटी बेगूसराय के अध्यक्ष अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित युवा सम्राट अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राहुल गांधी के विधिवत अध्यक्ष का कार्यभार लेने पर सभी मंच मोर्चा के साथ बाइक जुलूस निकालकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल जी 60वंे कांगे्रेस अध्यक्ष के रूप में चुने गए।




    उनके नेतृत्व में हम कांग्रेस को बुलंदियों ले जाऐंगे। राहुल गांधी को 2019 में हमसब मिलकर प्रधानमंत्री बनाएंगे। मोटरसाइकिल जुलूस कांगे्रेस भवन से निकलकर बस स्टैंड, हरहर महादेव चैक, मुख्य बाजार, नगर निगम चैक, कचहरी चैक, विष्णुपुर, खातोपुर से पुनः टैªफिक चैक होते हुए कांग्रेस भवन पहुंचा। सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलायी। मौके पर डा. रजनीश कुमार, रविन्द्र कुमार, राजीव कुमार, अमित यादव, अजीत कुमार, रत्नेश कुमार टुल्लू, सुजीत कुमार, धीरज कुमार, सावर कुमार, कमर अंसारी, मो. अनवर, जय प्रकाश साह, मो. असगर, मो. कुदुश अंसारी, प्रियांशु कुमार, मो. रूहुल्लाह, गौतम, सुबोध कुमार, सरोज पासवान, श्रवण कुमार, महेन्द्र कुंवर, ओमप्रकाश सिंह, सुरेेश पासवान, शांति झा, सुधीर कुमार, श्रीराम सिंह, मिथिलेश सिंह, धर्मराज कुमार, रंधीर मिश्रा, कुंदन कुमार, रामप्रकाश सिंह, रामसुमिरण सिंह समेत सैकड़ों कांग्रेसी शामिल थे।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *