बेगूसराय, ब्यूरो। आइसा ने सदस्यता अभियान के चैथे दिन शनिवार को एसबीएसएस काॅलेज में नियमित वर्ग संचालन, शिक्षक, कर्मचारियों की बहाली, जीडी काॅलेज में बंद पड़े विवि. उपकेन्द्र को चालू कराने समेत मुद्दों को लेकर सदस्यता अभियान चलाया। अभियान मंे मुख्य रूप से अभिषेक आनंद, संकेत कुमार, रोमन राय, राजा कुमार आदि शामिल थे। इस दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक आइसा की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर छात्रों को संबोधित करते हुए संघ के वतन कुमार ने कहा कि हमारा संगठन छात्रहित के मुद्दे पर देशभर मे संघर्षरत है। हमारा संगठन आगामी 22 दिसंबर को विवि. का घेराव किया जाएगा। अविनाश कुमार ने कहा कि एसबीएसएस काॅलेज में जल्द आइसा का महाविद्यालय सम्मेलन होने जा रहा है। मौके पर प्रतीक पांडे, अंकुश कुमार, अंकित कुमार, रौशन कुमार, अजय, अमित आनंद समेत अन्य उपस्थित थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


