फीफा ने ब्राज़ील फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष पर लगाया प्रतिबंध

    पेरिसः फीफा ने शुक्रवार को ब्राजील फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष मार्को पोलो डेल नेरो को नियमों के उल्लंघन के चलते 90 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। फीफा की एथिक्स कमेटी ने डेल नेरो को फुटबाल संबंधी सभी गतिविधियों से तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

    समिति ने शुक्रवार को बयान में कहा, ‘उनके निलंबन की सीमा 45 दिनों के लिए बढ़ाई जा सकती है। इस दौरान पोलो डेर नेरो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी तरह की फुटबाल संबंधी गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उनका निलंबन तुरंत प्रभाव से लागू होता है।’




    76 साल के डेल नेरो पर 76 लाख डालर की रिश्वत लेने का आरोप है। इन आरोपों के चलते ही एथिक्स समिति ने उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है। ब्राजील फुटबाल महासंघ के मौजूदा उपाध्यक्ष एंटोनियो कार्लोस नूनेस नेरो का स्थान ले सकते हैं।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *