बसपा की बैठक में विधानसभावार कमिटी गठित

    बेगूसराय, ब्यूरो। शनिवार को बहुजन समाज पार्टी कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेन्द्र दास ने की। बैठक में जिला कमिटी का गठन किया गया। जिसमें जिला प्रभारी राधेश्याम रजक, मो. अब्दुल्ला, राजकुमार, लखनदेव पासवान मनोनीत किए गए। साथ ही जिला उपाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार, जिला महासचिव पवन पासवान, जिला सचिव कपिलदेव दास एवं सोहन पासवान को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया।




    विधानसभा कमिटी के नवगठित सदस्यों में बेगूसराय विधानसभा अध्यक्ष संदीप कुमार, विस उपाध्यक्ष मो. अब्दुल कुदुस, विधानसभा कोषाध्यक्ष कमलकिशोर राय, मटिहानी विधानसभा अध्यक्ष हीरालाल दास, कोषाध्यक्ष सिकन्दर दास, उपाध्यक्ष राजेश यादव, साहेबपुरकमाल विधानसभा अध्यक्ष वचनदेव दास, उपाध्यक्ष सरिता शर्मा, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र दास, बखरी विधानसभा अध्यक्ष विपिन कुमार, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र राम, कोषाध्यक्ष मीना देवी, चेरियाबरियारपुर विधानसभा अध्यक्ष अरूण पासवान, उपाध्यक्ष प्रेमचन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष सियाराम महतो, बछवाड़ा विधानसभा अध्यक्ष योगेन्द्र दास, उपाध्यक्ष पुंकेश राम, कोषाध्यक्ष रामकुमार राय, तेघड़ा विधानसभा अध्यक्ष अनिल रजक, उपाध्यक्ष अरूण दास, कोषाध्यक्ष पवन कु. यादव को बनाया गया। बैठक में प्रदेश महासचिव रामपदारथ यादव, प्रदेश सचिव रामविलास महतो, जिलाध्यक्ष महेन्द्र दास, मो. इकबाल, श्याम सुंदर दास, रामप्रवेश दास समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *