कई टेªनों का परिचालन बाधित होने से यात्रियों ने मचाया हंगामा

    बेगूसराय, ब्यूरो। कटिहार-बरौनी रेलखंड के लाखो स्टेशन पर मंगलवार को यात्रियों ने जमकर घंटो हंगामा मचाया। तिलरथ जमालपुर डीएमयू का इंजन फेल होने से दर्जनों गाड़ियों के यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। यात्रियों अपने गतंव्य तक घंटों देर से पहुंचे। यात्रियों ने बताया कि तिलरथ से जमालपुर जा रही डीएमयू सनहा हाॅल्ट के समीप अचानक इंजन में खराब आ जाने के कारण गाड़ी डाउन लाइन पर ही खड़ी रही। जिस कारण डाउन लाइन से जाने वाली सभी गाड़ियों को बेगूसराय, बरौनी, लाखो, बलिया स्टेशन पर घंटो रोकना पड़ा। जिससे लाखो स्टेशन पर सवारी गाड़ी के यात्रियों ने क्षुब्ध होकर बवाल काटा। वहीं मौके पर बेगूसराय जीआरपी हारूण रसीद पहुंचकर आक्रोशित यात्रियों को समझाबुझाकर शांत कराया। तथा रेलवे कर्मचारी के सहयोग से लाखो और बेगूसराय से सभी गाड़ी को अप लाइन से निकाला गया। तब जाकर यात्रियों का आवागमन सुचारू रूप से चला। वहीं डीएमयू गाड़ी का इंजन बदलकर जमालपुर के लिए रवाना किया गया।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *