एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    बेगूसराय, ब्यूरो। मंगलवार को बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अनुरोध पर बिहार विद्यालय परिक्षा समिति ने 2018 के इंटर व मेट्रिक वार्षिक परीक्षा पद्धति व मूल्यांकन में किये जा रहे परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अनुमण्डल स्तर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। तेघड़ा अनुमण्डल का कार्यशाला आरकेसी उच्च विद्यालय फुलवड़िया में आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में साधन सेवी के रूप में सुबोध कुमार, मुकेश कुमार, मन्जू सिंह, अमित कुमार ब आफताब आलम प्रशिक्षण दे रहे थे। कार्यशाला का उद्घाटन बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव डा सुरेश प्रसाद राय ने किया। उन्होंने सम्बोधित करते हुये कहा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने छात्रहित में परीक्षा प्रणाली में बदलाव लाया है जो सराहनीय कदम है। इस कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद मूल्यांकन कार्य करने में शिक्षकों को काफी सहूलियत के साथ साथ सही सही मूल्यांकन हो सकेगा। कार्यशाला में रामबिलास सिंह, पंकज कुमार भी उपस्थित थे। तेघड़ा अनुमण्डल के सभी उच्च विद्यालयो, उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के प्रधानाचार्य प्रशिक्षण प्राप्त किया।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *