मंसूरचक, बेगूसराय। मंसूरचक अस्पताल के सभा हाॅल मे सोमवार की शाम रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख जलस देवी ने की। जिसमें अस्पताल परिसर में रोशनी की व्यवस्था, आउट सोर्सिंग के कार्यो में सुधार सहित कई मुद्दों पर निर्णय लिये गये। बैठक में शौचालय, पानी व प्रकाश की समुचित व्यवस्था का निर्णय सर्वसम्मति से अनियमित और व्यवहारिक तरीके से कार्य कर रहे महिला चिकित्सक डॉ रचना पर विभागीय कार्यवाही करने, अस्पताल परिसर में शौचालय की कमी को दूर करने, प्रकाश के लिए एलईडी ट्यूब लाइट लगाने एवं पानी कि कमी दूर करने के लिए समरसेबल बोरिंग कराने आदि का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ विनय कुमार झा ने पूर्व के आय-व्यय का विवरण विस्तार से बताते हुए वर्ष 2017 18 के लिए मात्र 138911रुपया आवंटन मिलने की बात कही।
स्थानीय विधायक रामदेव राय ने अस्पताल के दोनों एंबुलेंस को दुरूस्त करा रोगियों को उपलब्ध कराने का निर्देश बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य प्रबंधक को दिया गया। विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति की मांग का प्रस्ताव रखा। अस्पताल परिसर में रोशनी के लिए रोगी कल्याण समिति की राशि से वेपर लाइट एवं भवनों का रंगरोगन कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। डाटा आॅपरेटर के कार्यो की समीक्षा के बाद उसके अनुबंध अवधि विस्तार का भी प्रस्ताव बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक मे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बी के झा, डाक्टर ए के सिन्हा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो, भागिरथ महतो, रामकुमार चैधरी, मुखिया प्रमोद कुमार महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


