#मेरे मन की बात ? .. इस कॉलम में आपके द्वारा लिखे लेखों,पत्रों, कहानियों को प्रकाशित किया जाएगा..

    सेवा में

    पर्यावरण मंत्रालय

    भारत सरकार

    विषय- पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगो को जागरूक करने के संबंध में।

    पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों की निरंतर क्षति हो रही है। जैसा की आप जानते होंगे दिल्ली में प्रदूषण ने विकराल रूप धारण कर लिया है, लोग तरह तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे है, दम्मा, एलर्जी सांस लेने में कठिनाई आदि मेट्रो शहर में अब आम बात है, ताजा रिपोर्ट में सिर्फ दिल्ली ही नही देश के तमाम शहर जहाँ जनसंख्या अधिक है वहाँ प्रदूषण अब आम बात है, लोगो ने इसका उपाय भी ढूंढ लिया है ‘मास्क” और इस गंभीर विषय को झुठला रहे है, लोगों के पास कई और मुद्दे है शायद इसलिए भारत मे पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा उठाया नही जाता या उठाने पर भी लोगो का ध्यान नही खिंच पाता है, सिर्फ पेड़ लगाना प्रदूषण से लड़ने का विकल्प नही है अगर पेड़ लगाने से ही पर्यावरण का नियंत्रण हो पाता तो दिल्ली प्रदूषण रहित होती क्योंकि वहाँ पेड़ो की कोई कमी नही है। हमारी एन.जी.ओ ‘प्रज्ञा संस्कृति निर्माण संघ’ इस विषय पर विगत कई वर्षों से कार्य कर रही है जिसमे पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगो को जागरूक करना, समय समय पर यज्ञ के द्वारा पर्यावरण शुद्दीकरण करने के प्रयास करना, वृक्षरोपण करना, नुक्कड़ नाटक करना आदि शामिल है, आप से विशेष प्राथना है की इस विषय पर लोगों का ध्यान आकृष्ट करने हेतु सरकार द्वारा प्रयास तत्काल रूप से शुरू हो एवं अखबार,इंटरनेट आदि का इस्तेमाल लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने को किया जाए, अभी भी समय है पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय इस पर ध्यान दे।
    धन्यवाद

    उधव कृष्ण

    पटना

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *