बरौनी, बेगूसराय। पूर्व मध्य रेलवे के बरौनी स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र इन दिनों स्वयं अस्वस्थ्य है। इस स्वास्थ्य केंद्र के अगल बगल गंदगी का भरमार लगा हुआ है। कीचड़ पानी के सड़ांध के बदबू से अस्पताल जाना मुश्किल हो गया है। सुअरों का जमावड़ा इस कीचड़ में अठखेलियां करते हुए देखा जाता है। बगल से नाला गुजरता है। नाला पर ढक्कन भी नही है। अस्पताल अहाते को सफाई के प्रति रेलवे के स्वास्थ्य विभाग असंवेदनशील बना हुआ है। इसी अहाते मे रेलकर्मियो का भी क्वाटर बना हुआ है। ठीक दक्षिण में ललित नारायण रेल बाजार भी है, जहां दो दर्जन से अधिक छोटे बड़े होटल भी हैं। उनके सड़े गल्ले खाद्य सामग्री अस्पताल अहाते में फेकें जाते हैं। इस अस्पताल में इलाज हेतु जाना क्षय रोगों का बुलाना है। बताते चले कि रेल परिसर कि सफाई का जिम्मा मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गरहरा के जिम्मे है। इस गन्दगी को देखकर पता चल जायेगा की जब अस्पताल परिसर ही गंदगियों से भरा हो तो रेल के अन्य हिस्से का किया होगा। जबकि मण्डल स्तरीय उच्च पदधिकारी महीने में एक दर्जन से अधिक बार बरौनी आते हैं लेकिन स्थानीय पदाधिकारीगण उन्हें अस्पताल की ओर जाने नही देते है। ताकि उनके कारगुजारी का पोल न खुल जाय।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


