बेगूसराय, ब्यूरो। बरौनी-कटिहार रेलखंड के 162/32 पोल सं. के समीप जीआरपी बेगूसराय ने एक 21 वर्षीया छात्रा का कटा हुआ शव बरामद किया। जीआरपी बेगूसराय थानाध्यक्ष हारूण रशीद ने बताया कि डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी गांव निवासी शिवंनंदन साह की 21 वर्षीया पुत्री सुमन कुमारी सोमवार की देर रात वैशाली टेªन से घर जा रही थी।
ज्ञात हो कि मृतक के माता-पिता दोनो शिक्षक हैं और मोहम्मदपुर में डेरा लेकर सपरिवार रह रहे हैं। सोमवार को सुमन किसी कार्यवश वैशाली एक्सप्रेस से घर जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि उक्त छात्रा दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया गया कि छात्रा बीए -2 की छात्रा थी और वह सिपाही की भी टेªनिंग ले रही थी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


