मैट्रिक में फेल होने पर छात्रा ने की फंदा लगाकर खुदकुशी

    बेगूसराय, ब्यूरो। तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल गांव वार्ड सं. 7 के चमारटोल में एक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय पवन राम की लगभग 18 वर्षीया पुत्री कुमकुम कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में फेल होने पर बीती रात फांसी का फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। घटना के बावत ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रात खाना बनाकर सोने गई और इसी दौरान घटना को अंजाम दिया। इससे पूर्व भी वह दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी, लेकिन घरवालों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचा लिया था। लेकिन इस बार घर में सिर्फ मां थी। घटना की सूचना पाकर तेघड़ा थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में लग गए।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *