नई दिल्ली: चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस की वोटिंग लाइन इस हफ्ते खुली ही नहीं है। फैंस अपने पसंदीदा कलाकार को बचाने के लिए जब वोटिंग करने साइट पर गए तो वहां पता चला इस हफ्ते वोटिंग हो ही नहीं रही है। इस बार घर से बाहर जाने के लिए जो सदस्य नॉमिनेटेड हैं उनमें शिल्पा शिंदे और आकाश ददलानी शामिल हैं। दोनों से ही बिग बॉस को टीआरपी मिल रही है, शायद यही वजह है कि इस बार बिग बॉस किसी भी सदस्य को घर से बाहर नहीं निकलने देना चाहता है।
घरवालों को अभी तक नहीं पता है कि इस बार बिग बॉस की वोटिंग लाइन क्लोज है, इसी का फायदा उठाकर बिग बॉस शिल्पा या आकाश दोनों में से किसी एक को सीक्रेट रूम भेज सकता है। जिसके बाद बिग बॉस के बाकी सदस्य तो उन्हें नहीं देख पाएंगे लेकिन सीक्रेट रूम में बैठा घर का सदस्य घर के अंदर चल रही सभी हरकतें देख सकेगा। कहा ये भी जा रहा है कि सीक्रेट रूम में नए वाइल्ड कार्ड एंट्री को भी रखा जा सकता है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


