बेगूसराय, ब्यूरो। मंसूरंचक प्रखण्ड क्षेत्र के मकदमपुर गांव रखौत टोला में बीते दिनों गैस सिलेंडर रिसाव से लगी आग से दो घर जलकर नष्ट हो गए। बताया जाता है कि नरेश पासवान व सुबोध पासवान के घर में सोमवार कि रात एकाएक नरेश पासवान के घर से आग कि चिंगारी से पड़ोसी सुबोध पासवान का भी घर धू-धू कर जलने लगा। जबतक ग्रामीण पहुंचें घर जलकर राख हो गया। पिड़ितों ने उक्त घटना में अनाज, कपड़ा, बर्तन व नगदी सहित करीब एक लाख कि संपत्ति के नुकसान का दावा किया है। घटनास्थल पर सीओ धीरज कुमार, सीआई हरेराम कुंवर ने घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल किया और शीघ्र मुआवजा देने कि बात कही।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


