ठंड से सामाजिक कार्यकर्ता का निधन

    बेगूसराय कार्यालय।बेगूसराय। सदर प्रखंड के विनोदपुर निवासी 77 वर्षीय रामचंद्र कुंवर की मौत बीती रात हो गई। यह जानकारी कुंवर के भतीजा एवं बिहार अधिवक्ता युवा कल्याण समिति के पूर्व महामंत्री गोपाल कुंवर ने दी। उन्होंने बताया कि तीन माह पूर्व उनका पैर टूट गया था। अर्थाभाव के कारण ठीक ढ़ंग से उनका इलाज नहीं हो सका। इसी बीच ठंड की बीती रात उन्हें लील गया। उन्होंने कहा कि रामचन्द्र कुंवर सामाजिक कार्र्याें में बढ़ चढ़कर भाग लेते थे। इधर मुखिया सुधा देवी, शंभू कुंवर, पूर्व जिला पार्षद मंटुन कुंवर, सरपंच सावित्री देवी, भाकपा नेता इन्द्रदेव कुंवर, रामचन्द्र कुंवर की मौत की खबर पाकर उनके आवास पर पहुंचकर शव पर माल्यार्पण करते हुए शोकाकुल परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाया। दाह संस्कार सिमरिया घाट में किया गया। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र सुनील कुंवर ने दी।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *