बेगूसराय कार्यालय।बेगूसराय। बेगूसराय के आर्थिक रूप से कमजोर हजारों अल्पसंख्यक महिला बीडी मजदूरों को आवास निर्माण की दूसरी किस्त की राशि की मांग को लेकर यूनियन के नेता एहतेशामुलहक ने श्रम मंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि कई जिला के पदाधिकारियों एवं श्रम संसाधन विभाग के आलाधिकारियों की लापरवाही के कारण आवास निर्माण की दूसरी किस्त की राशि मजदूरों को नहीं मिल सकी है। वहीं तेघड़ा, साहेबपुर कमाल व बलिया में प्रखंड के बीडीओ द्वारा पहली किस्त की राशि भी उपलब्ध नहीं करायी गई है। उन्होंने मंत्री महोदय से मांग किया कि शीघ्र उक्त मामले में सकारात्मक पहल की जाए। ताकि मजदूरों का आवास निर्माण पूर्ण हो सके।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


