बेगूसराय कार्यालय।:नावकोठी। नावकोठी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हुए मारपीट तथा वाद-विवाद में तीन मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष शशि कुमार के मुताबिक चक्का निवासी अवध पोद्दार द्वारा खेत जोतने के दौरान गांव के ही अनील पोद्दार विनोद पोद्दार तथा रामू पोद्दार ने मारपीट किया था। दूसरी घटना में लीला देवी पति महेश पोद्दार द्वारा गांव के अवध पोद्दार, रंजीत पोद्दार सहित आठ लोगो पर घर पर चढकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। तीसरी घटना मेे किशोरी सिंह डफरपुर निवासी ने गांव के मनोज सिंह अमरजीत सिंह तथा भैरव सिंह पर रास्ता को लेकर हुए विवाद मे मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। तीनो मामले पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


