युवा राजद ने राजद सुप्रीमो की सुरक्षा में कटौती की आलोचना की

    बेगूसराय कार्यालय।बेगूसराय। युवा राजद की बैठक में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जेड श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था हटाए जाने की निंदा की गई और कहा गया कि गरीब-गुरबा, अकलियत की आवाज बनकर उभरे लालू प्रसाद यादव, पत्नी राबड़ी देवी, पुत्र तेजस्वी एवं तेजप्रताप की जान जोखिम में डालकर केन्द्र सरकार लालू प्रसाद को वर्षों पूर्व मिले जेड श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था हटाकर उनके परिवार की जान को जोखिम में डाल दिया है। युवा राजद की यह बैठक विश्वनाथ नगर स्थित राजद कार्यकर्ता रवि जी के आवास पर हुई। बैठक मंे संगठन के जिलाध्यक्ष मोहित यादव, मदन रजक, अनुराग, अरूण सिंह, कैलाश यादव, सुनीता देवी, संजय पोदार आदि ने संबोधित किया।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *