बलिया में ट्रक चालक से अवैध वसूली कर रहा दलाल धराया

    वहीं कागजात के अभाव में दो ट्रक चालक भी गिरफ्तार
    बेगूसराय, ब्यूरो। बलिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर सूरज लाइन होटल के समीप बुधवार की संध्या पुलिस की आँख में धूल झोंक कर बालू, गिट्टी के ट्रक को क्षेत्र से पासिंग कराने के नाम पर ट्रक के ड्राइवर से अवैध वसूली करता हुआ एक दलाल को बेगूसराय के पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके पास से 26 हजार 320 रुपिया भी बरामद हुआ है। वही बिना कागज के बालू, गिट्टी ले जाने के इल्जाम में 2 ट्रक ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया। बलिया थाना पर पत्रकारों को इसकी जानकारी दी गई। इस मौके पर बलिया एसडीओ ब्रज किशोर चैधरी, बलिया डीएसपी रंजन कुमार, थाना इंस्पेक्टर सुनील कुमार भी मौजूद थे।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *