800 ग्राम गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    बखरी, बेगूसराय। मंगलवार की रात बखरी पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाके से गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सह इस्पेक्टर शरत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गौशाला रोड विश्राम चैक स्थित चाय के दुकान से, बगरस चैक से तथा बाल्मीकि डरहा से तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जिसमें बाल्मीकि डरहा गांव निवासी आनंदी रजक, डरहा थानसिंह निवासी रामलखन राय तथा बगरस निवासी रामविलाश महतों के पास से कुल 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। छापेमारी अभियान मे थानाध्यक्ष शरत कुमार, एसआई परशुराम शर्मा, श्याम बाबू राम, परिहारा ओपी अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार के अलावे होमगार्ड व सैप के जवान शामिल थे।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *